Mrunal Thakur डेटिंग Badshah : जानिए पूरी खबर।

दोस्तों आप लोग बॉलीवुड के बारे में जानते ही होंगे। मीडिया के ज़रिये जानता को बॉलीवुड से रिलेटेड मसालेदार खबरे रोज़ ही मिलती रहती है। आज हम आपके लिये ऐसे ही एक जानकारी लाए है। सोशल मीडिया पर रैपर बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के डेट करने की खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। आज के इस लेख में हम इसी खबर के बारे में बात करने वाले है। दोस्तों रैपर बादशाह को उनकी दुल्हनिया मिल गई है। सूत्रों की माने तो बादशाह मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं। 

दोनों को बॉलीवुड के नये Couple की तरह देखा जाने लगा है। दोनों की हाथों में हाथ डाले तस्वीरों ने मीडिया में मामले को गर्म कर दिया है। लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि मृणाल और बादशाह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बादशाह द्वारा भी मृणाल ठाकुर संग डेटिंग पर खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि मृणाल से डेटिंग की खबरों पर बादशाह ने आखिर क्या कुछ कहा है और यह भी जानते है कि यह कहानी आखिर कब से और कैसे शुरू हुई है। 

कौन है Mrunal Thakur?

दोस्तों Mrunal Thakur एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काम करती हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत टेलीविजन शो “Kumkum Bhagya” से की थी जहाँ उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था।

साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड में “Love Sonia” नामक फिल्म में अपना डेब्यू किया जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफ़ी सराहना प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने “Super 30″ में रिथिक रोशन के साथ काम किया जो की एक शिक्षा-योजना पर आधारित फिल्म थी।

उनके अभिनय और प्रतिभा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा वह  “Batla House” और “Toofaan” जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

बादशाह डेटिंग मृणाल ठाकुर। 

दरअसल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी, जहां Industry से जुड़े कई Stars को Invite किया गया था। इसी Party से बाहर निकलते हुए Actress मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह की कुछ तस्वीरे  सामने आई है। दोनों को एक साथ Party से निकलते हुए देखा गया था। यही नहीं, Party से निकलते वक्त मृणाल और बादशाह ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद मृणाल अपनी कार में बैठ कर घर चली गई थीं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उनके Relationship से जुड़ी बातें करना शुरू कर दिया। दोनों के Affair को लेकर लोगों में बड़ी Gossip चल रही है। इसके अलावा मृणाल ने अपनी Insta स्टोरी पर भी Party में बादशाह के साथ कई Photos भी शेयर करी है। इन तस्वीरों में पार्टी Host शिल्पा भी दोनों के साथ नजर आ रही थी। पार्टी में मृणाल Green Ethnic Look और बादशाह Black Look में दिखाई दिए थे।

Party के बाद से पूरे Internet पर मृणाल और बादशाह की ही चर्चा होने लगी। लोग उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए बेताब है। हालाकि अब इतने बड़े Singer ने खुद आकर मृणाल के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और साफ बता दिया है कि लोग गलत समझ रहे हैं। यानी कि मृणाल और बादशाह Date नहीं कर रहे हैं। इनकी झलकियों को देखकर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए थे। मृणाल और बादशाह के बीच Affair चल रहा है क्या? अब बादशाह ने इन्हीं अफवाहों को लेकर अपनी बात रखते हुए एक Scripted नोट भी शेयर कर दिया है। 

बादशाह ने 14 नवंबर को Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि Internet पर चल रहीं खबरें झूठी हैं। बादशाह ने यह भी कहा कि Dear इंटरनेट, आपको फिर से निराश करने के लिए माफी मांगता हूं। लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल नहीं है। इसके साथ बादशाह ने हंसने वाली Emoji भी बनाई थी।हालांकि बादशाह ने अपनी ओर से Clear Indication जरूर दे दिया है कि ये सारी बातें महज़ अफ़वा है।इनमें कोई सच्चाई नहीं है। मगर दोनों की जो तस्वीरें Viral हुई हैं उनमे दोनों ने एक दूसरे के हाथ थामे हुए है।

उसको देखने के बाद से तो Public बादशाह के इस Post को पचा नहीं पा रही है। लोगों को लग रहा है कि बादशाह यह बात छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक जनता का यह भी कहना है कि बिना आग का धुआं बिल्कुल नहीं उठता, दाल में कुछ  काला ज़रूर है। यानी की लोगों के अनुसार बादशाह और मृणाल Date कर रहे हैं और उन्होंने फिलहाल इस बात को Hide रखने के लिए ऐसा Post किया है। 

अब यह तो वक्त के साथ ही साफ हो पाएगा कि बादशाह मृणाल को डेट कर रहे है या यह बस एक अफ़वा है।दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह फिलहाल Single हैं क्योंकि बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी और उन्होंने साल 2020 में तलाक भी ले लिया था। 

मृणाल को डेट नहीं कर रहे बादशाह

रैपर बादशाह ने 14 नवंबर को अपनी  इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ किया है कि इंटरनेट पर चल रहीं उनकी डेटिंग की खबरें झूठी हैं। बादशाह ने भले ही मृणाल ठाकुर का नाम नहीं लिया लेकिन उनके पोस्ट से यह बात क्लियर कर दी है कि वह अपने डेटिंग खबरों के बारे में बात कर रहे हैं। बादशाह ने कहा, “डियर इंटरनेट, आपको फिर से निराश करने के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।” इसके साथ बादशाह ने हंसने वाली इमोजी भी बनाया था। 

निष्कर्ष 

दोस्तों इस खबर पर बादशाह ने खुलासा करते हुए बोला है की यह महज़ एक अफ़वा है और असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। हालाकि अगर मीडिया की बात मानी जाए तो दोनों को ऐसे अन्दाज़ में देखा गया है कि इस खबर को झुठलाना बेहद मुस्किल हो जाता है।

यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो Like ज़रूर करे। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल हो तो हमे Comment कर के ज़रूर बताये। हमारा यह लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।