वजन कम करने के उपाये।

दोस्तों आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुकी है। देश का हर दूसरा व्यक्ति, चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग, मोटापे से जूघ रहा है। आज के समय में लोगों की जीवनशाली और ख़ान पान इतना बिगड़ चुका है कि वह मोटापे का शिकार हो रहे है। ऐसे में अपना वजन कम करना बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। ज्यादा कैलोरी वाले खाने, कम शारीरिक गतिविधि करने वाले और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

मोटापा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है जैसे कि दिल की बीमारी, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर आदि। मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के लिए योग्य आहार और नियमित व्यायाम जैसे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना जरूरी है।आज के इस लेख में हम वजन बढ़ने के कारणों की बात करेंगे और यह भी जानेंगे की ऐसे कौन – कौन से तरीक़े है जिनका इस्तेमाल कर के व्यक्ति अपना वजन कम कर सकता है।

मोटापा क्या है?(वजन कम करने के उपाये)

मोटापा मनुष्य में होने वाली एक शारीरिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति का वजन उनके आहार और व्यायाम की मात्रा के अनुसार अधिक होता है। मोटापा होने के बहुत सारे कारण हो सकते है। मोटापे में वजन ज़्यादा होने के कारण यह कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे कि डायबिटीज, ज़्यादा ब्लड प्रेशर होना, हृदय रोग, कैंसर, गठिया आदि।आमतौर पर वजन बढ़ने के मुख्य कारण अत्यधिक खानपान, कम व्यायाम, तनाव होते है।

मोटापा न केवल शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है बल्कि इस से सामाजिक और मानसिक समस्याओं को भी आमंत्रण मिलता है। वजन कम करने के लिए सही आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और चिकित्सा सलाह बहुत महत्वपूर्ण हैं। मोटापा बढ़ने के संकेत के लिए वजन, ऊर्जा स्तर तथा शारीरिक समस्याओं के लक्षणों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

मोटापा होने के कारण।(वजन कम करने के उपाये)

 

दोस्तों वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते है जिनमे से मुख्य कारण निम्नलिखत है:

  1. खानपान: अत्यधिक जंक फ़ूड, अधिक तेल, चिकनी चीजें खाना, तला हुआ, तेलीय भोजन, शराब, मिठाई, अधिक चीनी युक्त आहार इत्यादि का सेवन मोटापे के कारणों में शामिल होता है।
  1. कम व्यायाम: कम शारीरिक गतिविधि या नियमित व्यायाम ना करना भी शरीर में मोटापे का कारण बन सकता है।
  1. ऊर्जा असंतुलन: शारीरिक या मानसिक तनाव, अनियमित नींद या अन्य किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी मोटापे का एक बड़ा कारण हो सकती हैं।
  1. जीवनशैली: ज़्यादा समय तक बैठे रहना, व्यायाम ना करना और बाहर के  फ़ास्ट फ़ूड का ज़्यादा सेवन करना  शरीर में मोटापे को दावत देता है।
  1. जीनेटिक्स: कुछ हद तक शरीर में जीनेटिक का भी मोटापे पर प्रभाव पड़ता है।
  1. दवाओं का प्रभाव: कुछ दवाओं का सेवन भी मोटापे को बढ़ा सकता है।

दोस्तों यह मोटापे के कुछ मुख्य कारण है लेकिन हर व्यक्ति के लिए कारण अलग भी हो सकते हैं।

मोटा होने के लक्षण। (वजन कम करने के उपाये)

दोस्तों शरीर में मोटापा होने के निम्नलिखित लक्षण हो सकते है।

  • वजन का बढ़ना: अचानक या स्थायी रूप से वजन का बढ़ना शरीर में मोटापे का एक लक्षण हो सकता है।
  • शारीरिक दिक्कतें: शारीरिक दिक्कतें जैसे कि सांस लेने में परेशानी, घुटनों या जोड़ों में दर्द, शरीर में थकावट का रहना आदि।
  • तनाव और मानसिक समस्याएं: तनाव और चिंता धारीर में मोटापा होना का एक लक्षण हो सकते है।इस से अत्यधिक थकान और अनियमित नींद की समस्या हो सकती है।
  • शारीरिक समस्याएं: मोटापा कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे कि डायबिटीज, BP, दिल से संबंधित बीमारियों आदि।

दोस्तों यदि आपको लगता है कि आपके शरीर में इन में से कोई भी  लक्षण हैं तो आपको अपने वजन को संतुलित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। 

वजन कम करने के उपाय।

दोस्तों वजन कम करने के लिए निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है:

  • कम कैलरीज़ खाना: व्यक्ति को अपने भोजन में कैलरीज़ की मात्रा कम कर देनी चाहिए। इसे प्रति दिन 100 ग्राम तक कम करना उचित होता है। 
  • हर घंटे पानी पिएं: हर घंटे में 1 से 2 गिलास पानी पिएं। पानी का सेवन प्रतिदिन 4 से 5 लीटर तक रखना चाहिए।
  • उच्च प्रोटीन भोजन: अपनी डाइट में अंडे, पनीर, सोया जैसे अच्छे प्रोटीन स्रोत को शामिल करें। इनमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड पाये जाते हैं।
  • फाइबर वाली सब्जियां: अपने उच्च प्रोटीन डाइट के साथ उच्च फाइबर वाली सब्जियों का भी सेवन करे।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाली चीजें खाये: अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर (2 टेबल स्पून) और ग्रीन टी (दिन में दो बार) का सेवन करे।
  • हरि सलाद का सेवन करे: एक अच्छा सलाद बनाने के लिए खीरा, गाजर, अंकुरित चना, चुकंदर का उपयोग करें और मुख्य भोजन से पहले उसका सेवन करे।
  • 8 घंटे की नींद: 8 घंटे की उचित नींद लें और सोने से पहले एक अच्छी किताब पढ़ने की कोशिश करें।
  • ध्यानपूर्वक भोजन करें: भोजन को अच्छी तरह 32 बार चबा के खाये।
  • सुबह सूर्य नमस्कार: सुबह सूर्य नमस्कार योग करना शुरू करें। 5 मिनट से शुरू करें और इसे हर रोज कम से कम 30 मिनट तक बढ़ाएं।

मोटापा कम करते समय ध्यान में रखने वाली बातें।(वजन कम करने के उपाये)

यदि कोई व्यक्ति अपने शरीर से मोटापा कम करना चाहता है तो उसे निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

  • स्वस्थ खानपान: कम कैलोरी का सेवन  करना और पौष्टिक आहार लेना जैसे की  फल, सब्जियां और अनाज बहुत ज़रूरी है।
  • व्यायाम: नियमित शारीरिक गतिविधि करना जैसे कि चलना, जॉगिंग, योग, ग्यमिंग इत्यादि।
  • पोषण: संतुलित मात्रा में पानी पीना, नींबू पानी का सेवन  करना या हर्बल चाय का सेवन करना।
  • नींद: प्रायाप्त और नियमित नींद लेना बहुत अनिवार्य है जिससे शरीर को अच्छा आराम मिलता है।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट: स्ट्रेस को कम करने के लिए ध्यान, प्राणायाम, ध्यान योग करते रहना चाहिए।

निष्कर्ष।(वजन कम करने के उपाये)

दोस्तों आज के समय में लोगों की बिगड़ी हुई Diet के कारण अधिकांश लोगों को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा अपने साथ कई अनन्य प्रकार की बीमारियो को भी निमंत्रण देता है। शरीर से मोटापा ख़त्म करना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है।

ऊपर दिये लेख में हमने आपको मोटापे से जुड़ी सभी बातों के बारे में बताया है। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो Like ज़रूर करे। यदि अपने मन में किसी भी प्रकार का सवाल हो तो Comment कर के ज़रूर बताये। हमारा लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।